Friday, 23 June 2017

दुनियाँ के 10 सबसे रईस व्यक्ति

हर कोई ज्यादा से ज्यादा अमिर बनना चाहता है और जो रईस श्रेणी में आ चुके है वह इस का पता लगाना चाहते है की वह अमीरी की श्रेणी में कौन से नंबर पर है लेकिन आज ज्ञानपंती टीम आपको बताने जा रही है दुनियाँ के 10 सबसे रईस व्यक्तियों के बारे में जिन्होंने यह मुकाम अपनी तेज बुद्धि, अथाह श्रम और तेज किस्मत के दम पर हासिल किया है, आइये जाने है  अगर आपके पास इस बारे में कोई और जानकारी हो तो आप उसे कमेंट्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है तथा इस पोस्ट को शेयर का इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचायें |
1. बिल गेट्स | Bill Gates 

 
कंपनी : माइक्रोसॉफ्ट
कुल संपत्ति : 79.2 बिलियन डॉलर (521052 करोड़ रुपए)
राष्ट्रीयता : अमेरिकन


बिल गेट्स दुनियाँ के सबसे धनी और प्रसिद्ध उद्योगपति माने जाते है | बिल ने माइक्रोसॉफ्ट के लिए अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी थी और धनी बनने के लिए अति मेहनत भी की |
2. कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली | Carlos Slim
कंपनी : टेल्मेक्स, अमेरिका
मोविल कंपनी
कुल संपत्ति : 77.1 बिलियन डॉलर (507236 करोड़ रुपए)
राष्ट्रीयता : मैक्सिको
मेक्सिकन मूल के कार्लोस स्लिम दुनियाँ के तीसरे सबसे रईस इंसान है जिनका नाम रिटेल टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन और फाइनेंस के क्षेत्र में भी है | यह टेल्मेक्स कंपनी में सीईओ है और अमेरिका मोविल कंपनी के चेयरमैन है |
3. वारेन बुफे | Warren Bufett
 
कंपनी : बर्कशायर हैथवे
कुल संपत्ति : 77.1 बिलियन डॉलर (478289 करोड़ रुपए)
राष्ट्रीयता : अमेरिकन
वारेन बुफे, बर्कशायर हैथवे के सीईओ है और इन्हें निवेश और फाइनेंसियल कामो का सबसे माहिर खिलाडी माना जाता है | वारेन अपने अपनी अथाह संपत्ति के 99% हिस्से को दान देने की घोषणा कर रही है जिसके बाद इन्हें दुनियाँ का सबसे बड़ा दानी भी कहाँ जाने लगा है
4. अमन्कियो ओर्टेगा | Amancio Ortega
 
कंपनी : इन्दितेक्स फैशन ग्रुप, ज़ारा क्लोथिंग
कुल संपत्ति : 64.5 बिलियन डॉलर (4243421 करोड़ रुपए)
राष्ट्रीयता : स्पैनिश
फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए अमन्कियो ओर्टेगा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है और इन्हें सबसे मेहनती फैशन रिटेलर माना जाता है |


5. लैरी एलिसन | Larry Ellison
 
कंपनी : ओरेकल
कुल संपत्ति : 54.3 बिलियन डॉलर (357236 करोड़ रुपए )
राष्ट्रीयता : अमेरिका
लैरी एलिसन, प्रोडक्ट कंपनी ‘ओरेकल’ के सीईओ है जो पूरी दुनियाँ में कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर डेटाबेस के लिए प्रसिद्ध है | इस कंपनी के सीईओ के अलावा लैरी एलिसन के सेल्स फ़ोर्स, एसटेक्स फार्मास्युटिकल्स, क्वार्क बायोटेक्नोलॉजी और नेटसूट में भी बड़ी हिस्सेदारी है |

6. चार्ल्स कोच | Charles Koch
 
कंपनी : कोच इंडस्ट्रीज 
कुल संपत्ति : 43 बिलियन डॉलर (282894 करोड़ रुपए )
राष्ट्रीयता : अमेरिका
चार्ल्स कोच ‘कोच इंडस्ट्रीज’ के सीईओ है और इसके अलवास यह फ्लिंट ग्रुप में भी मालिकाना हक़ रखते है |
7. डेविड कोच | David Koch
 
कंपनी : कोच इंडस्ट्रीज
कुल संपत्ति : 42.9 बिलियन डॉलर (282236 करोड़ रुपए )
राष्ट्रीयता : अमेरिका
डेविड कोच भी अमेरिकन निवासी है और ‘कोच इंडस्ट्रीज’ के वाईस प्रेसिडेंट है इसके अलावा यह एक प्रोफेशनल केमिकल इंजिनियर भी है |



8. क्रिस्टी वाल्टन एंड फॅमिली | Christy Walton and Family
 
कंपनी : वालमार्ट ग्रुप
कुल संपत्ति : 38.5 बिलियन डॉलर (253289 करोड़ रुपए )
क्रिस्टी भी वाल्टन फॅमिली की मेम्बर है और सैम वाल्टन की पुत्रवधू है | क्रिस्टी ने सैम वाल्टन से शादी की जो इसके लिए खुशियाँ और दुःख दोनों लेकर आई, दुःख इसलिए की क्रिस्टी को शादी के कुछ दिनों बाद विधवा होने का दुःख झेलना पड़ा और सुख इसलिए की क्रिस्टी को इस शादी के कारण वालमार्ट में विशाल हिस्सेदारी मिली, जिसके कारण यह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार हुई और करीब 2 लाख करोड़ राशी की स्वामिनी बनी |
9. जिम वाल्टन | Jim Walton
 
कंपनी : अर्वेस्ट बैंक ग्रुप, वालमार्ट स्टोर्स,
कुल संपत्ति : 37.2 बिलियन डॉलर (244736 करोड़ रुपए )
राष्ट्रीयता : अमेरिका
जिम वाल्टन, ऐलिस वाल्टन का भाई है और इनके पास ‘अर्वेस्ट बैंक’ ग्रुप का स्वामित्व है, इसके अलावा जिम के पास वालमार्ट स्टोर्स के शेयर भी अच्छी मात्र में है |

10. ऐलिस वाल्टन | Alice Walton
 
कंपनी : वालमार्ट फार्च्यून
कुल संपत्ति : 34.9 बिलियन डॉलर (229605 करोड़ रुपए )
राष्ट्रीयता : अमेरिका
ऐलिस, अमेरिका की निवासी है और ‘वालमार्ट फार्च्यून’ में इसकी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है और यह
‘क्रिस्टल म्यूजियम ऑफ़ अमेरिकन आर्ट’ की चेयरमैन भी है | इसके अलवा यह आजकल पॉलिटिक्स में भी रुझान दिखा रही है |

No comments:

Post a Comment

 you can buy it https://amzn.to/3oaflRw Kore PVC 50 Kg Combo 343 With PVC Dumbbells Home Gym Kit, Multicolour mahadev statue https://amzn.to...